Mumbai mein tej barish se kai hadase huye|| मुंबई में तेज़ से बारिश कई हादसे हुए || nat7 || NewsAllTime ||

2020-08-05 1

मुंबई में देर रात से भारी बारिश हो रही है, भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है |
इस लगातार बारिस से 230 मिमी बारिश दर्ज की गई, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है |
मुंबई में तेज बारिश के चलते कई जगहों पर दर्दनाक हादसा हो गया... जिसके चलते कहीं पर जान तो कहीं पर माल की हानि हुई है |

मुंबई मालाड पुर्व में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर टाइम्स ऑफ इंडिया के नजदीक आज ही सुबह भारतीय समय के अनुसार तकरीबन 6.00 बजे के आसपास पहाड़ का एक टुकड़ा बारिस की वज़ह से खिसक गया औऱ ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की तरफ़ आ गिरा |
इस पहाड़ का टुकड़ा खिसकने से किसी व्यक्ति की मौत तो नहीं हुई किन्तु हाईवे पर एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा है |
बताया जा रहा है कि इस पहाड़ी से जब पहाड़ का टुकड़ा खिसक रहा था तो उस गाड़ी में एक व्यक्ति मौजूद था, लेकिन जब पहाड़ के गिरने की आवाज सुनाई देने लगी तो वह व्यक्ति गाड़ी को छोड़कर किसी तरह से अपनी जान बचा कर भाग लेने में क़ामयाब रहा |
वहीं नजदीक कांदिवली के समता नगर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में भूस्खलन के चलते एयरपोर्ट
और शहर की जाने वाला हाइवे एक तरफ से बंद कर दिया गया है |

मुंबई में हो रहे लगातार बारिश के वज़ह से सांताक्रूज ईस्ट में बहुत दर्दनाक हादसा हो गया |यहां आज सुबह त्रिमूर्ति चॉल में तीन कमरे अचानक ढह गए और चॉल के पास खुले नाले में एक महिला और दो लड़कियां गिरकर बह गईं, यह नाला ठीक उनके कमरे के पीछे सटा बना हुआ था |
घटनास्थल पर राहतकार्य जारी है, वहीं एक अन्य लड़की को रेस्क्यू कर निकाल लिया जा चुका है, जिसे पास के नजदीकी वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी दो लोगों की तलाश करने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही हैं | जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है घटनास्थल पर राहत टीम मौजूद है |अब मुंबई में हाई टाइड के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है | समुद्र में ऊंची लहरें उफान मार रही हैं | ज़िससे समुद्र में उठने लहरों की ऊंचाई 4.51 मीटर तक आकलन किया गया है |

मुंबई में भारी बारिश के कारण मुंबई शहर के उप नगर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है | मौसम विभाग ने आने वाले अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है | लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और उत्तरी कोंकण में रेड अलर्ट जारी कर दिया है, और अगले 24 घंटे में बहुत तेज बारिश के साथ-साथ तेज़ गति से हवा भी चलने की संभावना जताई जा है |

Free Traffic Exchange